सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे गैस सिलेंडर से आग लगने के बाद तीन छप्पर और उसमें रखे गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।
नारीपुर गांव निवासी मानिकलाल गौतम के यहां आयोजित एक समारोह के लिए भोजन बन रहा था। उसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। पाइप जलते ही सिलेंडर से आग का फौव्वारा निकलने लगा जिससे छप्पर में आग लग गई। मानिक लाल तथा धर्मेंद्र गौतम के तीन छप्पर जलकर राख हो गए। खाना बना रहे हलवाई गोपाल गुप्ता निवासी सुजानगंज झुलस गए। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया लेकिन फायर ब्रिगेज के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। छप्पर के आस पास मौजूद नीम का पेड़ भी झुलस गया।