फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार विजय पटेल (20)निवासी धौरहरा तथा शादाब (24) निवासी नईगंज मुंगरा बादशाहपुर बाइक से कहीं जा रहे थे। तरहटी मोड़ के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार फाफामऊ इलाहाबाद निवासी बबलू कुमार (40 ) अपनी बाइक से मछलीशहर आ रहा था। अभी वह ताजुद्दीनपुर गांव के निकट पहुंचा था कि किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ के गोसाईबाजार निवासी राजेश मोदनवाल (21) बाइक लेकर जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ आ रहा था। गौराबादशाहपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें