फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंम्पो और कार की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
कार-आटो की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद-जौनपुर हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के पास शुक्रवार की सुबह कार और आटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में आटो पर सवार युवक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

टीडी कालेज जौनपुर के शस्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीष कुमार सिंह अपनी पत्नी कंचन सिंह और बेटी श्रेया सिंह के साथ इलाहाबाद से जौनपुर आ रहे थे। वह अपनी कार से गुलजारगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहा आटोरिक्शा अचानक सड़क पर यूटर्न लेने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार कार आटोरिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार श्रीष कुमार सिंह, उनकी पत्नी कंचन सिंह और बेटी श्रेया और आटोरिक्शा पर सवार महानंद (40) निवासी गढ़हर जलालपुर, प्रेमा देवी बिंद (38) निवासी सरसरा बरसठी, रामचंद्र (40) निवासी गोपीपुर जफराबाद, जियालाल (45) निवासी डेरवा जलालपुर, सतीश कुमार (35) निवासी धनेजा, आटो चालक शेवाद अली (42) निवासी नईगंज लाइनबाजार और सिकरारा के बघौरा गांव निवासी दयाशंकर उपाध्याय (32) समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दयाशंकर उपाध्याय की मौत हो गई। पुलिस ने आटोरिक्शा और कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक दयाशंकर सिकरारा से बरईपार रोड पर सवारी गाड़ी चलाता था। वह आटो में सवार होकर अपनी ससुराल कुढ़ा गांव जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। दयाशंकर तीन बच्चों का पिता था और परिवार का एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था।


थाने के सामने युवक को पीटा
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के लवायन गांव में भूमि विवाद के मामले में पुलिस के बुलाने पर थाने पहुंचे एक मनबढ़ ने विपक्षी के साथ आए एक युवक की थाना गेट पर ही पिटाई कर दी। थाने के दो सिपाही उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन मनबढ़ युवक दोनों सिपाहियों को धक्का देकर भाग गया। घायल युवक का उपचार सीएचसी पर कराया गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लवायन निवासी विजय प्रताप यादव गांव में ही मकान का निर्माण करवा रहे हैं। उनके पट्टीदार जवाहर यादव ने जमीन विवादित होने की बात कहकर निर्माण को रोक दिया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और समझौते के लिए दोनों पक्षों को थाने पर बुलवाया। विजय प्रताप यादव की तरफ से गांव का युवक रिंकू उपाध्याय भी चला आया था। दोनों पक्ष के लोग थाना गेट पर खड़े थे तभी दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जवाहर यादव ने रिंकू की पिटाई शुरू कर दी। मनबढ़ युवक थाने की मुख्य गेट पर ही युवक को जमीन पर पटककर उसकी पिटाई कर रहा था तभी थाने के दो सिपाही दौड़कर पहुंचे लेकिन मनबढ़ ने सिपाहियों को धक्का दे दिया और खुद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें