फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम बड़ारी गांव के पास हुई एक मुठभेड़ में चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बक्शा थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए बड़ारी गांव की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ बड़ारी गांव के मुख्यमार्ग पर पहुंच गए। तभी दो बाइक पर सवार बदमाश आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो बदमाश बाइक खड़ी कर पैदल भागने लगे। एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फिर भी पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सत्यप्रकाश उर्फ पिंकू श्रीवास्तव निवासी बनगांव पट्टी थाना बदलापुर तथा दूसरे ने अपना नाम लल्लू यादव निवासी हसनपुर सगौती थाना सिकरारा बताया। दोनों के पास से एक-एक तमंचा जिंदा कारतूस एवं मौके से एक खोखा, चोरी की दो बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पिंकू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बक्शा, बदलापुर एवं खुटहन थाने में कुल आठ मुकदमे जबकि लल्लू के खिलाफ सिकरारा थाने में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 41, 411,414, 307 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें