फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन के भीतर तीसरी बार मारपीट, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार को 15 दिन के भीतर तीसरी बार मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर लेकर कुल चौदह लोगोें के खिलाफ मारपीट, प्राण घातक हमला, छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कान्हपुर गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा और विनोद मिश्रा के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। बुधवार को 15 दिन के भीतर तीसरी बार मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर की नाबालिग लड़की व औरतों के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसी रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को थाने पर ग्रामीणों ने घेराव किया था। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर दोनो में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुशील मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जगदीश सिंह और दूसरे पक्ष से राकेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, सुरेश मिश्रा, शिवम, साधना, मीरा, श्रीधर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें