जफराबाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव के पास शुक्रवार की शाम बेकाबू ट्रक कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे टीनशेड में घुस गया। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। जौनपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहा ट्रक हाईवे पर हौज गांव के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते दिनेश कुमार निषाद मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर टीन शेड में खड़ी बोलेरो से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।