फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन पर दहेजहत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे के सर्वरपुर मोहल्ले में रविवार को अबूझ हालत में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के भाई की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के सर्वरपुर मोहल्ला निवासी विवेक कुमार की पत्नी अर्चना की अबूझ हालत में मौत हो गई थी। उसका शव उसके कमरे में पाया गया था। परिजनों का कहना था कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जबकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के भाई गुलाब चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ससुर लालचंद्र, ज्येष्ठ प्रदीप कुमार व पति विवेक कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें