फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा से भरा कंटेनर पलटा

विज्ञापन
शाहगंज में दुर्घटनाग्रस्त दवा से लदा ट्रक
विज्ञापन
शाहगंज। गुजरात से दवा लादकर काठमांडू जा रहा कंटेनर गोल्हागौर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गुजरात के अहमदाबाद शहर से माइलोन कंपनी की दवा लादकर कंटेनर काठमांडू के लिए जा रहा था। वाहन पर दो चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के परासिन निवासी अनुज सिंह व गोलू सिंह थे। शाहगंज पहुंचने पर दोनों वाहन लेकर घर जा रहे थे। गोल्हागौर के पास पहुंचे कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। फिलहाल घटना में दोनों चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें