फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
शाहगंज में ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बे में आजमगढ़ बाईपास तिराहे के पास मंगलवार की भोर में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिलकिछा के पास ट्रक खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रत्तीलाल यादव (55) निजी वाहनों पर सवारी बैठाने का काम करता था जबकि आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी गुड्डू गौतम (35) पुत्र गिरधारी जीप चालक था। मंगलवार की सुबह दोनों बाईपास तिराहे पर आपस में बातें कर रहे थे। इस बीच आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए हाईमास्क लाइट के पोल से टकरा गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से रत्तीलाल और गुड्डू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के घर वालों को दुर्घटना की सूचना दी। घटना की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक पिलकिछा के पास ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें