बक्शा। थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार निवासी जोखन राम अग्रहरि (70) ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह पारिवारिक कलह से परेशान थे। सुबह चाय पीने के बाद वह घर के एक कमरे में चले गए जहां अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर उनका शव लटक रहा था। ब्यूरो