फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों में चटकी लाठियाँ, हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। डमरुआ गांव में मंगलवार की सुबह दो सगे भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान किसी पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। फायरिंग में किसी को गोली नही लगी। राम आसरे उपाध्याय अपने पाँच भाइयों में सबसे बड़े है और गांव के पुरानी आबादी से दूर भीलमपुर आनापुर मार्ग के किनारे मकान बनाकर रहते हैं । उनके अन्य भाई रमापति उपाध्याय व सभापति रमेश चंद्र व राधे श्याम पुरानी आबादी में रहते हैं। रामआसरे का आरोप है कि उनका बेटा बृजेश नौकरी के लिए मुम्बई जाने की तैयारी में था कि अचानक उनके भाई रमा पति उनका बेटा राहुल पवन तथा उनका ड्राइवर सुजीत विश्वकर्मा असलहे लाठी डंडे के साथ बाउंड्री के छोटे गेट से अंदर आ गए और उन्हें लक्ष्य करके फायर कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के रमापति का आरोप है कि राम आसरे के पास लाइसेंसी असलहा है वे उसी से फायर करके उनको घायल कर दिए तथा उनका बेटा लाठियों से मार कर उन्हें उनके बेटे राहुल व भतीजे पवन का सर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया जहां तीन लोगों का इलाज चल रहा है। एसओ विमल प्रकाश राय का कहना है कि मारपीट में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हुए है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें