फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। दोनों परिवारों के सदस्यों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर गांव निवासी सूबेदार यादव के परिवार के लोग रात में घर के बाहर सो रहे थे। मकान के पीछे सेंध लगाकर चोर घर में घुसे । घर में रखा बाक्स चोर उठा ले गए। बाक्स में नकदी व जेवरात समेत दो लाख से अधिक का माल था। सुबह लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। घर से थोड़ी दूरी पर बाक्स तोड़कर उसमें से सारा माल निकाल कर चोरों ने बाक्स फेंक दिया था। इसी गांव में जयप्रकाश यादव के घर के पीछे सेंध काटकर चोर बॉक्स उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक बाक्स में सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, कीमती कपड़े थे। गेहूं और चावल से भरा बोरा भी चोरों ने पार कर दिया। रात में जयप्रकाश घर के बाहर सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें