करंजाकला (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में मंगलवार 11 बजे दिन में बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से एक सात वर्षीय बालिका आयुषी पुत्री बिंदू राजभर मलबे में दब र्गई। गांव के लोगों ने मलबा हटाकर आयुषी को मलबे से निकला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।