फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर युवती के साथ महीने भर किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर उसे वाराणसी में एक कमरे में बंधक बनाने के साथ अपहर्ता ने उसके साथ महीने भर दुराचार किया। किसी तरह अपहर्ता के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची। सोमवार को परिजनों के साथ पीड़िता मछलीशहर सीओ सौम्या पांडेय से मिलकर आपबीती सुनाई। सीओ ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर पीड़िता को घर भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर इलाके में ही एक इंटर कालेज से इसी वर्ष इंटरमीडिएट पास करने वाली युवती का कहना है कि 25 जून की देर शाम वह खेत से लौट रही थी। उसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने मुंह दबाकर उसका अपहरण कर लिया। रात में ही वह बोलेरो से लेकर उसे वाराणसी गया जहां उसे एक कमरे में रखा गया। कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ वह दुराचार करता रहा। 23 जुलाई को वह आटो रिक्शा से लेकर कहीं जा रहा था। भीड़ में मौका पाते ही वह आटो से कूदकर फरार हो गई। दूर जाकर एक दूकानदार से मोबाइल लेकर घरवालों को सूचना दी। उसने वाराणसी में अपना लोकेशन परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद परिवार वालों ने वाराणसी में रह रहे एक रिश्तेदार को मेरे पास भेजा। रिश्तेदार के साथ वह वहां करीब में स्थित डीएलडब्ल्यू पुलिस थाने गई जहां आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे रिश्तेदार के साथ घर भेज दिया। सीओ ने मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें