फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहे बालक के अपहरण की कोशिश 18-10-58

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सबेली गंव में मां के साथ मकान की छत पर सो रहे बालक का अपहरण करने पहुंचा बदमाश सफल नहीं हुआ तो उसे छत से नीचे फेंक कर फरार हो गया। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सबेली गांव निवासी चंद्रमणि पांडेय का चार वर्षीय बेटा ओम बुधवार की रात अपनी मां के घर की छत पर सो रहा था। करीब आधी रात को बदमाश घर के पीछे से दीवार के सहारे छत पर चड़ गया। उसने मां के साथ सो रहे बालक को उठा लिया और लेकर जाने लगा। इसी बीच बालक की नींद खुल गई और वह रोने लगा। बेटे के रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो घर के बाहर सो रहे लोग भी चिल्लाते हुए दौड़ पड़े। इतने में बदमाश बालक को छत से नीचे फेंक दिया और छत से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाश उनके गांव का ही है। रात में भागते समय उसने धमकी भी दी कि अज भले बच गया लेकिन उसके बच्चे को छोड़ूंगा नहीं। परिवार के लोगों ने जिस बदमाश का नाम पुलिस को बताया है वह इसी थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर की गई लूटपाट का आरोपी है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। वह जमानत पर जेल से छूटकर घर आया है। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें