बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव में शुक्त्रस्वार सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को पीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मोहम्मदपुर गाँव निवासी गुफरान एवं बदरे नजीर के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्त्रस्वार सुबह बच्चों के विवाद में अचानक दोनों पक्ष आमने सामने आ गये वाद.विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। एक पक्ष से बदरे नजीर(65), कुमैल अख्तर(48), कमर रजा(36) मोहम्मद खुर्शीद (30) तथा दूसरे पक्ष से रफात अली(36), गुफरान(35) गम्भीर रूप से घायल हो गये। चिकित्सको ने घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर चार.चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।