फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजी से की छेड़खानी, केस दर्ज 20-22-57

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पड़ोस की रिश्ते में भतीजी के साथ छेड़खानी की। लड़की के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने छोटे भाई बहन के साथ घर मे रहती थी। माँ रिश्तेदार के यहां कोलकाता गई है। जबकि पिता की मौत हो चुकी है। पड़ोस के रिश्ते में चाचा लगने वाला 35 वर्षीय युवक रात में उसके घर मे घुस गया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगे । लड़की ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोगो ने चाचा को पकड़ लिया और घर से बाहर लाकर पिटाई की। दिन भर सुलह समझौते का मामला चलता रहा किन्तु लड़की के मामा मौके पर आए और उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें