फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु तस्करों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक पुलिस ने मंगलवार को बीस - बीस हजार के दो इनामिया घोषित गैंगेस्टर एक्ट के वांछित पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध तमंचा कारतूस, दो अवैध चाकू, मोबाइल फोन और नगदी बरामद किया है। एसओ चंदवक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मूर्खा इंटर कालेज तिराहा ग्राम मूर्खा के पास से काफी दिनों से फरार चल रहे शातिर पुरस्कार घोषित बदमाश धीरेन्द्र मौर्य पुत्र बसन्तु मौर्य एवं सोनू जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पशु तस्करी के धंधे में लिप्त है। पशुओं को पकड़कर वाहनों पर लादकर तस्करी करते हैं। साथ रखे असलहे और चाकू से डराते है। वर्ष 2018 में चन्दवक क्षेत्र में ही क्रूजर वाहन से पशुओं को लादकर ले जाते समय अपने दो अन्य साथियों सहित पकड़े गए थे। इनके गिरोह में गुलजलाल कुरैशी, नईम जो देवगांव आजमगढ़ भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें