फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। कस्बे के हिसारकोट मुहल्ला निवासी एक महिला को बेटी की शादी के लिए सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर दो जालसाजों ने करीब 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

संजू देवी का आरोप है कि उनका एक रिश्तेदार प्रशांत निवासी पिपरा मोकुल मडिय़ाहूं ने कुछ दिन पहले उनसे कहा कि वह कुछ पैसे खर्च करें तो उनकी दोनों बेटियों की शादी के लिए सरकारी योजना से 1.70 लाख रुपये दिलवा देंगे। संजू उसकी बातों में आ गई। दो दिन बाद वह एक और युवक को लेकर पहुंचा जिसे समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताते हुए उसे संजू से 15 हजार रुपये दिलवा दिए। बाद में कागज तैयार करने के नाम पर भी करीब पांच हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीत गए फिर भी पैसा नहीं मिला तो पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्रशांत और गुलाब के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें