फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने लिया ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। आईजी वाराणसी जोन विजय सिंह मीणा ने बुधवार की देर रात को बदलापुर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव में स्थित एसबीआई की ग्राहक सेवा केन्द्र के कैशियर से असलहे के बल पर 1.60 लाख रुपये लूट की घटना का जायजा लिया। उन्होंने लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देशश एसपी और सीओ बदलापुर को दिया। नकाबपोश असलहाधारी बदमाश शाखा की कैशियर सीमा मौर्या को असलहा सटाकर एक लाख 60 हजार नकदी, सोने की चेन, पर्स तथा पैसा निकालने आयी ग्राहक खुशबू से तीन हजार नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात में ही आईजी विजय सिंह मीणा, एसपी आशीष तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का की छानबीन की। आईजी ने प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को अति शीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उधर पुलिस ने देर रात ग्राहक सेवा की कैशियर सीमा मौर्या की तहरीर पर तीन अज्ञात के विरुद्ध लूटा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी लेकिन अभी तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें