फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ अधेड़ ने किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जंगल में गई किशोरी के साथ अधेड़ ने दुराचार किया। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी ने कहा है कि वह अपनी चचेरी बहन के साथ घर से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल की ओर गई थी। जंगल में लकड़ी काट रहा एक अधेड़ ने उसे पकड़ लिया। उसकी चचेरी बहन शोर मचाते हुए घर पहुंची। जबतक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तबतक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। लड़की की मां ने बताया कि जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी अचेतावस्था में थी। वह खून से लथपथ थी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। जहां से थाने आकर तहरीर दी है। सीओ रामभुवन यादव का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें