फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों की लापरवाही के चलते नीलगाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के बासापुर स्थिति रामनगर माइनर में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक नीलगाय घायलावस्था में पानी में पड़ा हुआ है। वहीं सूचना पाकर मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर घंटो बाद घायल नीलगाय को माइनर से बाहर निकलने में सफलता पाई। इसका नीलगाय के दाएं तरफ का दोनों पैर कार्य नहीं कर रहा था। बाहर निकाल कर घायल नीलगाय के उपचार हेतु ग्रामीणों ने वन कर्मियों को सूचना दिया। सूचना के बाद भी विभाग कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे घायल नीलगाय उपचार के अभाव में मर गई। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी जेपी चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली थी। कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर घायल नीलगाय को उपचार के लिए पशु अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें