फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध की मौत, 13 घायल

Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रंो में हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जलालपुर :  टेंट हाऊस का सामान लादकर जा रही पिकअप जलालपुर चौराहे के पास बेकाबू होकर चायपान और मोची की दूकान पर बैठे लोगों को अपनी चपेट में लेते दीवार से टकरा गई। हादसे में गम्भीर रूप से घायल शबिन्दर सिंह (70) निवासी प्रधानपुर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।  निहाल (30) निवासी महिमपुर, मोची की दूकान चलाने वाले माता प्रसाद (55) निवासी सिपाह जौनपुर, प्रेम प्रकाश (17) निवासी सितम सराय, प्रेम प्रकाश चौरसिया (30) निवासी ताला मझवारा व खुशबू (10) पुत्री गुड़िया निवासी जलालपुर घायल हुए हैं।

निहाल और माता प्रसाद की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मछलीशहर :  शनिवार की देर रात बारात से लौट रहे मीरगंज थाना क्षेत्र के राहुल बिंद (22) और कमलेश बिंद (20) की  बाइक कोटवा गॉव के निकट ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही बोलेरों से पीछे से टकरा गई। बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरों में सवार सिकरारा थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव निवासी अतुल यादव (20) और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां राहुल और कमलेश की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मडियाहूं : कोतवाली क्षेत्र के सराय कालीदास गांव के पास रविवार की सुबह ट्रक व जीप की आमने-सामने टक्कर में जीप चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में जीप चालक सत्यप्रकाश (30), विशाल (12), मोहम्मद शरीफ (8), नजमा (40) सभी कोतवाली क्षेत्र के गनापुर गांव के निवासी हैं ।  वे सभी किसी काम से मडियाहूं आ रहे थे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज :  रामपुर (बीबीगंज) गांव निवासी विशाल (25) बाइक से बाजार जा रहा था। गांव की सड़क पर बने ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। राजकीय चिकित्सालय से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें