मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के एक गांव के लेखपाल पर वरासत दर्ज करने के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाया गया है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। क्षेत्र के रामपुर खास निवासी बड़ेलाल यादव ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरे पिता की मृत्यु के उपरांत वरासत दर्ज कराने के लिए जब मैं लेखपाल से मिला तो उन्होंने मुझसे वरासत का खर्च देने को कहा। पांच सौ रूपये ले लिया। महीनों दौड़ाने के बाद भी मेरा वरासत दर्ज नहीं किया गया। अब उसी काम के लिए 15 सौ रुपए की मांग की जा रही है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को तहरीर देकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।