फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला के गले से छीना चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के जौनपुर रोड स्थित पीजी कालेज गेट के सामने शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश बाइक के पीछे बैठकर जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव निवासी राणा प्रताप सिंह अपनी माँ सावित्री देवी को बदलापुर सीएचसी से दवा दिलवाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। पीछे से आए एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनकर बाजार की तरफ भाग निकले। राणा प्रताप भी बाइक से शोर मचाते हुए पीछा किए किंतु बदमाश भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें