फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी की शिकायत करने पर वार्डब्वाय के पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं । छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़खानी की सूचना पुलिस को देना एक वार्ड ब्वाय को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मनचलों को दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उन्हें मनचलों ने मंगलवार को वार्ड ब्वाय को रास्ते में रोक कर पीट दिया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी संदीप कुमार उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने घर से मंगलवार को अस्पताल ड्यूटी पर अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास पहुंचे थे। जहां पहले से घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने संदीप की पिटाई शुरू कर दी। सदीप ने शोर मचाया तब गांव वालों को आता देख सभी भाग निकले। वही उनके साथ जा रहे त्रिलोकीनाथ की भी पिटाई की गई। सोमवार को छात्राओं से छेडख़ानी की शिकायत पर पहुंचे संदीप उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचलों को पकड़ लिया था। और उन्हें दोबारा गलती न करने की बात कहते हुए छोड़ दिया गया था । दूसरे दिन ड्यूटी पर जा रहे संदीप व साथी त्रिलोकी की रास्ते मे घेरकर पिटायी कर दी गयी । सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें