फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोख्ता के लिए बने गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामीपुर गांव में रविवार को सोख्ता के लिए बने गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रामीपुर गांव निवासी गोरखनाथ मिश्रा के घर शादी समारोह में आया उनका नाती मानस मिश्र(7) बच्चों के साथ गेंद खेल रहा था। खेलते-खेलते गेंद सोख्ता के लिए बने पानी से भरे 5 फीट गहरे गड्ढे में चला गया। साथ में खेल रहा एक और बालक परिजनों को बुलाने गया। तबतक मानस पानी में गिरे गेंद को निकालने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह गडेढे में गिरकर डूब गया। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते वह दम तोड़ चुका था । घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें