फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने थानेदार पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पर थाने में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत मे रेनू पांडेय निवासी कमालपुर ने आरोप लगाया है कि विगत शनिवार को कोदहूं स्थित उनके कास्मेटिक की दुकान में सेंध काटकर करीब दो लाख के कास्मेटिक सामान व आभूषण चोर उठा ले गये थे । घटना के चार दिन बाद आज उसी सिलसिले में जब थानाध्यक्ष अनिल सिंह से मिलने गयी और उनसे बताया कि घटना स्थल से महज कुछ कदम दूरी पर यूपी 100 पुलिस वाहन खड़ी रहती है इसके बाद भी हमारे दुकान में चोरी हो गयी। थानाध्यक्ष इतना सुनते ही आग बबूला हो गये और बोले चोरी के मामले मे आपके खिलाफ ही कार्रवाई कर दूंगा। रेनू ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें