फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी विवाद को खुद से निबटाने की न करें कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। होली के त्यौहार के मद्देनजर जिले के विभिन्न थानों में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाई चारे के माहौल में होली का त्यौहार मनाए। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना दें। विवादों को खुद से निबटाने की कोशिश न करें। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थाीय थाने में ज्वाईट मजिस्ट्रेट मछलीशहर सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त ब्यवस्था की जायेगी। दर्जियान, गुड़हाई, अमांव, सरायकाशी, कोदहूं मे पिछले साल होलिका दहन को लेकर बवाल हुआ था। इसको देखते हुए इन जगहो पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी जगदेव प्रसाद मौर्य ,अवर अभियंता शिवानंद वास्को ,कर अधीक्षक कमलेश कुमार आदि मौजूद थे। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में हुई शान्ति समिति की बैठक में बिजली, पानी, सफाई का मुद्दा उठा। नगर में रोजाना लगने वाले भीषण जाम से निजात पाने के लिए भी लोगो ने सुझाव दिया। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक तहसीलदार संजीव कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। लोगों से अपील की गई कि वे त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार के के मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। मीरगंज, गौराबादशाहपुर और नेवढिय़ा थाने में भी शांति समिति की बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें