खुटहन। क्षेत्र के कपसियां गांव के पास शनिवार को एक नौ वर्षीय बालक नाले में डूब गया। आसपास के गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश की जा रही है। देर शाम तक बालक का पता नहीं चल सका था।
कपसियां गांव निवासी संतोष यादव का पुत्र आदर्श (9) सुबह शौच के लिए गांव के पास ही स्थित सेवई नाला के पास गया था। उसके साथ गांव के दो और बच्चे थे। वह पानी लेने के लिए जैसे ही नाले की ओर झुका तभी पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। बच्चों ने पहले निकालने का प्रयास किया। पर सफल नहीं हुए तो शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। पहले ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की लेकिन काफा प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला आस पास के गोताखोरों को बुलाया गया। जिस स्थान पर बालक डूबा था वहां से दो किलोमीटर आगे तक तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। इन दिनों नाले में नहर का पानी छोड़े जाने से पानी का बहाव तेज हो गया है। नाला आगे जाकर गोमती नदी में मिलता है।