फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारी के लिए बाजार आई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। खरीददारी के लिए गौराबादशाहपुर बाजार आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की के पिता ने पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बड़ी मां और छोटी बहन के साथ खरीददारी के लिए सोमवार को दिन में गौराबादशाहपुर बाजार आई थी। बाजार में तीनों सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान जाम लग गया। किशोरी सड़क की पटरी पर ही रह गई और उसकी बड़ी मां और छोटी बहन सड़क पार कर र्गइं। जाम हटने के बाद लड़की का पता नहीं चला । परिवार के लोगों ने मोबाइल पर सम्पर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। परिवार के लोग लड़की की खोजबीन में लगे थे तभी सोमवार की रात में लड़की के पिता के मोबाइल पर फोन आया जिसमें कहा गया कि लड़की को खोजने की कोशिश किए तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस फोन से घबराए लड़की के पिता ने गौराबादशाहपुर थाने तहरीर देकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें