फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व घर से निकला युवक मिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। दो दिन पूर्व दिल्ली जाने के लिए निकला युवक शाहगंज के सेंट थामस रोड पर घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव निवासी भूपराज (25) पुत्र रघुनाथ अपने घर से दो दिन पूर्व दिल्ली कमाने के लिए कहकर निकला था। लेकिन दिल्ली न पहुंचकर सेंट थामस रोड पर रविवार की सुबह घायल अवस्था में मिला। जिसे ग्रामीणों ने देखकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे उप निरीक्षक शिवप्रकाश वर्मा ने पीड़ित के परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाए, जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें