फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने दो जगह रास्ता जाम किया। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बरसठी क्षेत्र के बारीगांव निवासी एवं रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामलाल सरोज (65) मंगलवार की सुबह नौ बजे साइकिल से बाजार जा रहे थे। वह रास्ते में बोलेरो की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। रास्ता जाम कर दिया। सीओ मछलीशहर विजय सिंह और मछलीशहर, रामपुर व मीरगंज थाने की फोर्स पहुंच गई। नायब तहसीलदार मडियाहूं अजय मौर्या ने 11:20 बजे नायब तहसीलदार ने समझाबुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

शाहगंज की ओर जा रहा गिट्टी लदा ट्रक सुबह 8:30 बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर खड़ी कर ट्रक हटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोर एक घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व सीओ ने समझा बुझाकर 30 मिनट बाद जाम समाप्त करवाया। करीब साढ़े ग्यारह बजे चार जेसीबी से गिट्टी खाली करने के बाद ट्रक को खड़ा किया गया। बाहर निकलने पर किशोर की पहचान राहिल (17) पुत्र मुनौवर निवासी चीनी मिल शाहगंज के रूप में हुई। वह जमदहां अपने ननिहाल में रहता और खेतासराय के दीदार गंज रोड पर मोटर मेकेनिक का काम सीख रहा था। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते शाहगंज गया ता ौर मंगलवार को सुबह लौट रहा था।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर चकमुबारकपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में टमाटर लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया । टमाटर लदा ट्रक गाजीपुर से प्रयागराज सब्जी मंडी जा रहा था। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। आस पास के लोगों की मदद से चालक व खलासी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें