जौनपुर। एसपी दिनेश पाल सिंह ने 200 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में बुधवार को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को गुड वर्क एवं देर रात तक काम करने की वजह से प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर खेतासराय जगदीश कुशवाहा, इंस्पेक्टर सरायख्वाजा विनोद यादव, एसओ गौराबादशाहपुर बालेंदु यादव, एसओ महिला थाना तारावती यादव, एसआई उदय प्रताप, साईबर सेल क्राइम ब्रांच के ओपी जायसवाल, रितेश तिवारी, मनोज कुमार, अभिषेक, रामविलास यादव सहित 200 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया।