फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसहा व डोभी में हो रहे प्रार्थना को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी व बरसठी। जिले में अभी भी ईसाई मिशनरी सक्रिय हैं। चंदवक थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी अनिल मुसहर के घर प्रार्थना सभा हो रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर प्रार्थना करने वाले हट गए। वहीं बरसठी थाना क्षेत्र भैसहा गांव में ईसाई मिशनरियों के सक्रिय होने व प्रार्थना सभा करने की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने प्रार्थना बंद करवाया। साथ ही दोनों पक्षों को थाने ले आई।गांव में प्रार्थना स्थल पर पुलिस आने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। भैसहा गांव में नगीना देवी पत्नी राजकरन मौर्य के घर पर ईसाई मिशनरियों द्वारा ग्रामीणों को बहकाकर धर्मपरिवर्तन व प्रार्थना करवा रहे थे।इसकी जानकारी होने पर विश्व हिन्दू परिषद मीरगंज नगर के मंत्री हिमांशू कौशल अपने साथ आधा दर्जन लोगों को लेकर प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर विरोध किया ।साथ ही इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पाकर इंस्पेटर वीरेंद्र कुमार बरवार मय फोर्स मौके पर पहुँचकर प्रार्थना को बन्द करवाया। साथ ही पूछताछ के लिए दोनों पक्षो को थाने ले आए। उधर प्रार्थना करने आने वाले मंजू, सुशीला, गीता देवी, आरुषि मौर्य, मुन्नी देवी व शर्मिला देवी ने बताया कि हमें कोई धर्म परिवर्तन नहीं करा रहा है। सिर्फ हम लोग अपने कल्याण के लिए प्रभु यीशु की प्रार्थना करने आते हैं।पैसे व जमीन की लालच देने वाली बात झूठी है।वही गांव के अखिलेश यादव व विनीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रत्येक रविवार को दूर -दूर से महिला व लड़किया प्रार्थना करने आती हैं। जिससे ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि मछलीशहर के बसहटा गांव के बबलू गौतम व महुआरी बनकट गांव के कृष्ण कुमार यादव प्रार्थना कराने आते हैं। लोगो को पैसे, जमीन व अन्य लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते है। इन लोगो ने बताया कि इसका असली धर्म प्रचारक नेवढ़िया थाना के तरती सरैया गांव निवासी अशोक राजभर है, जो कभी- कभी आता है।पुलिस ने प्रार्थना कराने वाले बबलू व कृष्ण कुमार सहित शिकायत करने वाले हिमांशू, कौशल व उनके साथियों को थाने ले आकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें