फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत लेखपाल ने साथी संग मिलकर की युवक संग अश्लील हरकत, बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर के मिश्राना मोहल्ले में शुक्रवार की रात मनबढ़ लेखपाल ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पड़ोसी युवक से अभद्रता की। उसके साथ अश्लील करते हुए वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर युवक की पिटाई की। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी अपने कमरे में घुस गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी है। मोहल्ला निवासी एक युवक पड़ोस में ही रहने वाले एक लेखपाल के घर रसोइया है। शुक्रवार की शाम लेखपाल अपने गांव चले गए थे। घर की देखभाल के लिए युवक वहीं सो गया। आरोप है कि रात में पड़ोस में ही रहने वाला एक अन्य लेखपाल अपने एक अन्य साथी के साथ नशे में धुत होकर घर में घुस गया और युवक के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसका वीडियो भी बनाते रहे। विरोध करने पर पिटाई भी की। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग कर अपने कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। मौके पर पहुंची यूपी-112 की टीम काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद बाहर से ताला लगाकर लौट गई। सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आई। सूचना पाते ही लेखपाल संघ के कई पदाधिकारी पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया गया। कस्बा इंचार्ज शिवपूजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों को थाने लाया गया था, मगर बाद में दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें