फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में चार पर केस, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव में बीते बुधवार की रात में हुई फायरिंग के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास व साजिश रचने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने जमीन संबंधी विवाद की रंजिश में झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोनौली गांव निवासी विजय बहादुर यादव ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार की रात वह घर पर सोये थे। साजिश के तहत तीन लोग बाइक से आए और जान से मारने की नीयत से उन्होंने लक्ष्य कर गोली चलाई, लेकिन वह बाल बाल बच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुनील यादव, दो अज्ञात तथा प्रधान श्री प्रकाश यादव पर साजिश रचने के आरोप में आईपीसी की धारा 307,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।वहीं आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी विवाद में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस बगैर जांच के मुकदमा दर्ज कर एक पक्षीय कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें