श्रीयादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वा के मैदान पर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में वाराणसी की टीम ने पांच विकेट से प्रयागराज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रयागराज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर पांच विकेट से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश लिया। जिसमें जमशेद ने 48 रन, विजय ने 43 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। बलश्याम ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच जमशेद रहे। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस व शिवम यादव रहे। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया। स्कोरर हरिओम निगम रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय सिंह बीडीसी ने दिया।