फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : खुटहन को हराकर लखनेपुर फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को लखनेपुर की टीम ने स्काई 11 खुटहन को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में तियरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। इसके जवाब में स्काई 11 खुटहन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट से मैच जीत लिया। खुटहन की तरफ से ओपनर बल्लेबाज ओमप्रकाश ने नौ छक्के की मदद से 65 रन बनाए। दूसरे क्वार्टर फाइनल में लखनेपुर ने सादिक सुल्तान के शानदार 63 रनों की पारी की मदद से रोमांचक मुकाबले में बक्सा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल में स्काई 11 खुटहन ने लखनेपुर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में रोहित के नाबाद 62 रनों की पारी से 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनेपुर की टीम ने सादिक सुल्तान के शानदार 54 रन और शहजाद के 45 रनों की बदौलत विकेट से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। लखनेपुर के सादिक सुल्तान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को साठ हजार रुपये दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे पूर्व टूर्नामेंट के अध्यक्ष और रेफरी द्वारा चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मैच में सुजीत सिंह और विनय पंडित अंपायर रहे। कमेंट्री शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने की। स्कोरर वैभव कुमार रहे। इस मौके पर अखिलेश मिश्र एसएचओ, डॉ. दीपक गौतम, प्रदीप सिंह, मदन सिंह बड़े बाबू, शिवकुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें