खुटहन। बड़सरा गांव में मंगलवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद कारोबारी राजेश तिवारी का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। पुत्रों के सुबह पहुंचने पर शव का दाह संस्कार बुधवार को पिलकिछा घाट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया।
बुधवार की सुबह मृतक राकेश के पुत्र अवधेश व विक्की के घर पहुंचे। इसके बाद शव को घर से दाह संसकार के लिए उठाया गया। इस दौरान वृद्ध पिता श्याम नारायण तिवारी को बेटे की अर्थी कंधे पर उठाता देखकर मौजूद लोगों की आंखे भर आई। गांव में तनाव को देखते हुए शव को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पिलकिछा घाट लाया गया। इस दौरान सर्किल के अन्य थानों के पुलिस बल भी तैनात थे। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा लगातार हमराहियों के साथ गॉव का चक्रमण कर रहे थे। शव को मुखाग्नि मृतक राजेश के बड़े पुत्र अवधेश ने दिया।