नौ साल की उम्र में ट्रिपल सी परीक्षा पास कर रच दिया इतिहास
फोटो-31
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। गूगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव ने मात्र नौ वर्ष की उम्र में ही ट्रिपल सी परीक्षा पास करके एक नया इतिहास रच दिया है। इस परीक्षा को देने का समय 90 मिनट निर्धारित है लेकिन नेट न चलने के कारण मात्र 50 मिनट ही परीक्षा दे पाई थी इसके बावजूद उसने यह प्रतिष्ठा परक परीक्षा बी-श्रेणी में पास की है। मालूम हो कि यह परीक्षा पास करने में डिग्री काॅलेज के छात्रों को पसीना छूट जाता है। नगर हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी अनुराग श्रीवास्वत की पुत्री माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा वैष्णवी श्रीवास्वत ने मात्र नौ वर्ष की उम्र में करीब एक दर्जन विश्व स्तरीय रिकार्ड बनाया है। अनुराग श्रीवास्वत ने बताया कि बीते 13 जून को उसने नगर के टीबी हास्पिटल के पास स्थित एक सेंटर पर उसने ट्रिपल सी की परीक्षा दी थी। 12 जुलाई को परीक्षा परिणाम आया है।