फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहाते समय वीडियो बनाकर पीड़िता को किया प्रताड़ित, दोषी को चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम उमेश कुमार द्वितीय की अदालत ने नहाते समय नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और उत्पीड़न करने के दोषी को चार साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी आनंद सिंह निवासी कादीपुर, लाइन बाजार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास की भुगतनी होगी। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, लाइन बाजार क्षेत्र निवासी 16 साल की पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा थी। आरोपी ने बाथरूम में नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो दिखाकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। इसी धमकी के जरिये उसने पीड़िता को अपने घर बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने आठ सितंबर 2018 को आपबीती अपनी मां को बताई। अगले दिन नौ सितंबर को मां ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले में गवाहों को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आनंद सिंह को पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें