फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पाही पर चल रहा था गो तस्करी का धंधा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बदलपुर गांव में चल रहे गोतस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन को मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि पांच तस्कर भाग गए। गोतस्करों ने बचाव में पुलिस पर फायरिंग भी की। मौके से 6 मवेशी, एक पिकअप व चार बाइक बरामद हुई हैं। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। बताया कि जलालपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में शनि सिंह की पाही पर पहले से भी व आज भी कुछ लोग संरक्षित पशु पकड़ कर बंगाल व बिहार ले जाने के लिए इकट्ठा हैं। इस पर जलालपुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह फोर्स के साथ शनि सिंह के पाही पर पहुंच गए। तस्कर पशुओं को वाहन में लाद रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गोतस्करों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से रंगीले उर्फ संजय निवासी पचपेड़वा थाना अली नगर चंदौली, रवि यादव निवासी कोरी थाना अली नगर चंदौली, जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी बदलापुर थाना जलालपुर जौनपुर को पकड़ गया। इसके अलावा मौके से शनि सिंह निवासी बदलापुर थाना जलालपुर, दरोगा उर्फ विकास निवासी दयालपुर थाना अली नगर चंदौली, सोनू सोनकर निवासी रेमा थाना अली नगर चंदौली, सैफ निवासी मथुरापुर कोठवा थाना जलालपुर जौनपुर, सद्दाम निवासी अज्ञात गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। मौके से पुलिस ने छह मवेशी, एक पिकअप, 4 बाइक बरामद किया। पकड़े गए आरोपी रंगीले पर चंदौली जनपद में कुल सात मुकदमे, रवि यादव पर चंदौली व वाराणसी में मिलाकर चार मुकदमे, जयप्रकाश पर जौनपुर के जलालपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें