फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नीभापुर गांव के समीप सोमवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गो तस्कर गिरफ्तार हो किया गया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। अपराधी पर विभिन्न स्थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष पाठक हमराहियों के साथ नीभापुर गांव के निकट गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर गो-तस्कर बाइक से आ रहे हैं। उनके पास असलहा भी है। थोड़ी देर में नीली पल्सर बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो पीछे बैठे साथी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया, जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा और दूसरा भाग गया। घायल बदमाश ने अपना नाम नीरज गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर बताया। तलाशी में उसके पास एक 315 बोर तमंचा, कारतूस के दो खोखे, एक पल्सर बाइक बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर गो तस्कर है, जिस पर विभिन्न थानों में गो तस्करी के सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें