फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मतदान स्थल पर बनाया जाएगा कोविड हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव आयोग द्वारा नामित सभी प्रेक्षकगण कलेक्टर सभागार में शुक्रवार की शाम बैठक की। जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए गए है। जनपद के समस्त विभागों के मतदान कार्मिकों की सूचियां सॉफ्टवेयर पर फीडिंग हो गई है। चुनाव में लगे कार्मिकों का कोविड टीकाकरण करा लिया गया है। प्रत्येक मतदान स्थल पर कोविड हेल्पडेस्क बनाया जाएगा। मास्क, सेनेटाइजर, थर्मलस्कैनर की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने पुलिस के तरफ से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी। पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार प्रथम द्वारा निर्देशित किया गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शीपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें