फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक की टक्कर में दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरा गांव के निवासी अरविंद कुमार मंगलवार की सुबह बाइक से अपनी पत्नी गीता को लेकर करीब 11 बजे बाइक से आजमगढ़ जनपद के बर्रा की तरफ जा रहे थे। तभी आरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक सवार दंपति अरविंद (28) व उसकी पत्नी गीता (26) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अरविंद के पैर में चोट आई तथा उसकी पत्नी को भी चोट आई। दोनों घायलों ने एक निजी अस्पताल में अपना उपचार करवाया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें