मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर आईटीआई के समीप एक प्रेमी युगल ने शनिवार को आपस में ही मारपीट कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर की एक युवती (23) व एक युवक (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे किसी बात से नाराज होकर युवक सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई के पास पहुंचा और युवती से विवाद कर लिया। इस दौरान जब युवती ने नाराजगी जाहिर कि तो युवक ने उसे मारना शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट देख लोग एकत्रित हो गए। दोनों को समझाकर शांत कराने की कोशिश हुई लेकिन युवक ने थोड़ी देर बाद दोबारा युवती पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने युवक के चंगुल से युवती को छुड़ाया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।