फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 26 टेबल पर सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रिक्त पड़े प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार की सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लाकों में मतगणना शुरू होगी। इसके लिए 26 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना के लिए कुल 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के 1740 ग्राम पंचायतों में मतदान के बाद विभिन्न कारणों से प्रधान व बीडीसी के पांच-पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पद रिक्त थे। इन पदों पर उप चुनाव में प्रधान व बीडीसी के रिक्त पड़े पांच-पांच पदों सहित ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र 125 पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में बचे। इन सभी पदों पर शनिवार को मतदान हुआ था। मतगणना सोमवार को होनी है। इसके लिए कुल 26 टेबल बनाए गए हैं और 100 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश का कहना है कि पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। वोटों की गिनती संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए 24 टेबल बनाए गए हैं और 100 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें