प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जौनपुर में 450 पदों के सापेक्ष एक हजार से अधिक लोगों ने काउंसिलिंग कराई। अभ्यर्थियों की भीड़ को
देखते हुए डायट परिसर में पांच काउंटर बनाए गए थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक काउंटर पूछताछ के लिए भी बनाया गया था। भीड़ को देखते हुए डायट परिसर में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
बीएसए परमहंस सिंह यादव ने बताया कि काउंसिलिंग करा ली जा रही है लेकि न नियुक्ति हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर 2015 तक आनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में
शामिल किया गया है। आवेदन बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, डीएड और उर्दू बीटीसी टीईटी पास अभ्यर्थियों से लिया गया है। प्रदेश में 15000 पदों के सापेक्ष जौनपुर में 450 पदों पर नियुक्ति होनी है। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए पांच काउंटर बनाए
गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य, चंद्रशेखर यादव, ममता सरकार, आशीष पांडेय, बंशीधर पांडेय को काउंटर पर जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग से पूछताछ काउंटर पर मछलीशहर के खंड शिक्षा अधिकारी के साथ एमडीएम सेल के जिला समन्यवयक अरुण कुमार मौर्य को लगाया गया था।