फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 18 से

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 18 जुलाई से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा समिति की बैठक में काउंसिलिंग की तिथि तय की गई। सभी विषय की सीटों को भरने के लिए समिति ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में करीब 40 पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। इन विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्रवेश परीक्षा के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल, एमबीए ई-कॉमर्स, एमबीए एग्रीबिजनेस, इंजीनियरिंग संकाय में एमसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमए व्यावहारिक मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई थी।
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस फॉर स्टडी एंड रिसर्च में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी और फैकल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रम और बीए-एलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

काउंसिलिंग की तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने जरूरी प्रपत्र जुटाने में लगे हैं। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ. रजनीश भास्कर ने बताया कि काउंसिलिंग की तैयारी चल रही है। 18 जुलाई से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें